- Entering text into the form field will trigger a list of options
Trending Searches
- Invest / Login
Last Updated On: 10 Oct 2026


राजेश और उनकी बेटी मीरा परिवार की नई इलेक्ट्रिक कार से वीकेंड पर लंबे सफ़र पर निकले हैं।



भारत की नवाचार गाथा अब कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों तक सीमित नहीं है। यह अब वैश्विक रैंकिंग में, देश की डिजिटल रीढ़ में और विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देती है। नवाचार की विकास गाथा में भारत मज़बूती से खड़ा है:
वैश्विक नवाचार की सीढ़ी पर चढ़ाई:
प्रति व्यक्ति आय ज़्यादातर समकक्ष देशों से काफ़ी कम होने के बावजूद, Global Innovation Index में भारत का स्थान 2016 के 66 से सुधरकर 2025 में 38 हो गया। यह मूल्य जोड़ने की बड़ी गुंजाइश का संकेत है।
ज़्यादा विचार, ज़्यादा पेटेंट, ज़्यादा स्टार्ट-अप:
FY25 में पेटेंट आवेदन 1.1 लाख से अधिक हो गए, जो पिछले 5 वर्षों में - 18% की वृद्धि है। यूनिकॉर्न की संख्या में भी भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जहाँ 2025 तक 69 यूनिकॉर्न कंपनियाँ हैं।
डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा, उड़ान का मंच:
Aadhaar, UPI, ONDC और Account Aggregators ने कारोबारों को आगे निर्माण के लिए तैयार डिजिटल पटरियाँ दी हैं। UPI ने हमारे लेन-देन का तरीका बदल दिया है, कुल डिजिटल लेन-देन की मात्रा में UPI की हिस्सेदारी - 87% (FY26) है।
रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नए कारोबारी मॉडल:
क्विक कॉमर्स का GVA * FY20 के US$0.2 अरब से बढ़कर FY26 में US$16.6 अरब हो गया है और FY29 तक लगभग US$45.8 अरब तक पहुँचने का अनुमान है। शीर्ष दो फिनटेक ब्रोकिंग प्लेटफ़ॉर्म की सक्रिय ग्राहकों में हिस्सेदारी पिछले 5 वर्षों में लगभग दोगुनी हुई है।
वाहन और ऊर्जा परिवर्तनः
EV, हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल से अंततः वाहन उद्योग के कायाकल्प और सुधार की उम्मीद है। अगले 5 से 7 वर्षों में इन्हें अपनाने की दर काफ़ी बढ़ने की उम्मीद है। भारत 2030 तक 500 GW नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जिससे वाहनों और भंडारण के लिए बैटरियों के स्थानीय विनिर्माण की गुंजाइश बन रही है।
रक्षा और स्वास्थ्य सेवा स्वदेशी की ओर:
भारत का रक्षा पूंजीगत व्यय 2021 के लगभग ₹1.03 लाख करोड़ से दोगुने से भी अधिक होकर 2026-27 में ₹2.19 लाख करोड़ हो गया है, जिसका ज़ोर R&D और BrahMos जैसे स्वदेशी उत्पादन पर है। स्वास्थ्य सेवा में, नवाचार के बल पर भारतीय बायोफार्मा क्षेत्र के 2025 के US$57 अरब से बढ़कर 2035 तक US$195 अरब होने का अनुमान है।
कारोबार पर असर
नवाचार बाज़ार हिस्सेदारी और नेतृत्व को आगे बढ़ाता रहा है, प्रतिस्पर्धी बढ़त देता है, लागत का अनुकूलन करता है, मुनाफ़े का दायरा बढ़ाता है और अंततः मूल्य सृजित करता है।
स्रोत - IP India FY25 report, Global Innovation Index Database, WIPO (2024), International Monetary Fund (World Economic Outlook April 2025) World Population Review (2024) 1 Morgan Stanley के अनुमान, Vaahan आँकड़े SIAM आँकड़े, आँकड़े मार्च 2026 तक | Atal Innovation Mission, Indus Valley Funding Trends (2024), PIB, CLSA, बजट दस्तावेज़ | Bernstein Report 2025 Ministry of Defence, Motilal oswall *GVA - सकल मूल्य वर्धन (Gross Value Added)।

नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित पारंपरिक कंपनियों के साथ, HDFC Innovation Fund के ज़रिए इस थीम में निवेश करें नवाचार थीम का अनुसरण करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी - उन्मुख स्कीम |
यह फंड क्षेत्रों और बाज़ार पूंजीकरण में स्कोर-आधारित, नीचे से ऊपर (Bottom-up) शेयर चयन के ज़रिए, नवप्रवर्तकों और शुरुआती अपनाने वालों के नेतृत्व में भारत की वृद्धि के अगले चरण में भाग लेने का एक तरीका देता है।

The Scheme being thematic in nature carries higher risks versus diversified equity mutual funds on account of concentration and theme specific risks.
Scheme Riskometer as of 30th September, 2026
Views expressed above are indicative and should not be construed as investment advice or as a substitute for financial planning. Due to the personal nature of investments, investors are advised to seek professional advice before investing.
MUTUAL FUND INVESTMENTS ARE SUBJECT TO MARKET RISKS, READ ALL SCHEME RELATED DOCUMENTS CAREFULLY.
Stay ahead with our insights
Did you find this interesting?
Your opinion matters - share your thoughts and help us improve.